स्‍टार बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) आखिरकार आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के टीम होटल पहुंच गए हैं।मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सूर्यकुमार यादव के टीम से जुड़ने पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'एकच वादा। बोला रे पलटन।'Mumbai Indians@mipaltanएकच वादा, __! बोला रे, Paltan! #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @surya_14kumar MI TV8:46 AM · Mar 26, 20222585396एकच वादा, __! 🔥बोला रे, Paltan! 😎#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @surya_14kumar MI TV https://t.co/gP6izbPcxpवेस्‍टइंडीज के खिलाफ अंगूठे में चोट लगने के बाद से सूर्यकुमार यादव बेंगलुरु में राष्‍ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजर रहे थे। उन्‍हें मुंबई में आने के लिए जल्‍दी हरी झंडी नहीं मिली थी। 31 साल के सूर्या को ट्रेनिंग पर जुड़ने से पहले तीन दिन के पृथकवास से गुजरना पड़ेगा।यही वजह है कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासासूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि वह अपने रिहैब के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए रखे थे और वो मुंबई इंडियंस एरीना में विभिन्‍न मैच खेलने के लिए उत्‍साहित हैं।मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सूर्या ने कहा, 'मैं यहां आखिरकार आकर खुश हूं। उत्‍साह के कारण मेरे पास शब्‍दों की कमी पड़ रही है। मैं लगातार लाइव फीड और प्रैक्टिस देख रहा था। मैं बहुत उत्‍साहित हूं। मैंने टीम रूम से चेकआउट किया और जियो गार्डन में मुंबई इंडियंस एरीना से गुजरा। मैं निश्चित ही विभिन्‍न खेल खेलकर अच्‍छे इरादे को स्‍थापित करूंगा। सभी से मिलने पर मेरा ध्‍यान लगा है।'याद दिला दें कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था। 2019 के बाद से सूर्यकुमार यादव ने लगातार फ्रेंचाइजी के लिए अच्‍छा प्रदर्शन किया है।सूर्यकुमार यादव अब तक 115 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और 29.26 की औसत से 2341 रन बनाए हैं। इसमें 13 अर्धशतक भी शामिल हैं। सूर्या की कोशिश आगामी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने की होगी ताकि ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्‍की कर सकें।