रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के युवाओं से बातचीत की, देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर से बातचीत की
मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर से बातचीत की

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले अपने ट्रेनिंग कैंप के छठे दिन टीम बॉन्डिंग पर ध्‍यान दिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) से बातचीत की। किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को उनकी आधिकारिक किट मिली। मुंबई इंडियंस एरीना में इशान किशन (Ishan Kishan) ने टॉय गन से खेला और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) युवाओं के साथ मस्‍ती करते हुए नजर आए।

मुंबई इंडियंस ने इन दृश्‍यों को एक छोटी क्लिप बनाकर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया।

रोहित शर्मा को अर्जुन तेंदुलकर से बातचीत करते हुए देखा गया। रोहित ने कहा, द वन एंड ओनली अर्जुन तेंदुलकर। फिर रोहित शर्मा ने मराठी में अर्जुन से उनके घर वालों के हाल जानें।

इसके बाद वीडियो पोलार्ड के होटल कमरे की तरफ बढ़ता हुआ दिखा, जहाँ उन्हें उनकी किट मिली। कैरेबियाई सीमित ओवर कप्‍तान को मुंबई इंडियंस एरीना में गले मिलते हुए दिखाया गया, जहां सभी कोच और खिलाड़ी मौजूद थे।

बुमराह को बल्‍लेबाज ऑलराउंडर संजय यादव से कुछ पूछते हुए दिखाया और फिर एक विषय पर सभी जोरदार ठहाका लगाते हुए दिखे।

आप यहां वीडियो देख सकते हैं

youtube-cover

यह वीडियो संभवत: ट्राइडेंट बांद्रा कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स का है, जहां मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 12 दिनी शिविर के लिए रूके हुए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 27 मार्च को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

अर्जुन तेंदुलकर के पिता महान सचिन तेंदुलकर पूर्व मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, टीम आइकॉन और मेंटर हैं। अर्जुन 2021 आईपीएल से फ्रेंचाइजी का हिस्‍सा हैं। उन्‍हें इस साल आईपीएल मेगा नीलामी में 30 लाख रुपए में खरीदा। अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आईपीएल डेब्‍यू नहीं किया है, लेकिन दो घरेलू टी20 मैचों में दो विकेट लिए हैं। यादव ने इस बीच मेघालय और तमिलनाडु के लिए 27 टी20 खेले और 494 रन व 16 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

रोहित शर्मा (कप्‍तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, इशान किशन, डेवाल्‍ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सेम्‍स, टायमल मिल्‍स, टिम डेविड, राइली मेरेडिथ, मोहम्‍मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फेबियन एलेन और आर्यन जुयाल।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications