"मुंबई इंडियंस दूसरे हाफ के प्रदर्शन से खुश", टिम डेविड ने दिया बड़ा बयान

टिम डेविड ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 11 गेंदों में 34 रन की उम्‍दा पारी खेली
टिम डेविड ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 11 गेंदों में 34 रन की उम्‍दा पारी खेली

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) को 5 विकेट से हराकर अपने आईपीएल 2022 (IPL 2022) अभियान का विजयी अंत किया। टिम डेविड (Tim David) ने 11 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से 34 रन बनाकर मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Ad

टिम डेविड ने मैच के बाद कहा कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के दूसरे हाफ में दमदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने कहा, 'पहले हाफ में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मगर टीम ने एकजुटता दिखाई और दूसरे हाफ में 6 में से 4 मैच जीते। हमारे ग्रुप के लिए यह काफी अच्‍छी बात है। हमें इससे विश्‍वास मिलेगा जो आगे बढ़ने के लिए महत्‍वपूर्ण है।'

टिम डेविड ने कहा, 'जीत के साथ अभियान का अंत करना अच्‍छा रहा। यह अच्‍छा एहसास है। हम पिछले मैच में करीबी अंतर से हारे थे। आज जीतने में सफल रहे। इशान जब आउट होकर लौटे तो उन्‍होंने मुझसे कहा, 'विकेट सपाट हो रहा है।' तो धीमी गति की गेंदों पर सावधान रहना था। मगर आपको अपने खेल पर भरोसा करना जरूरी था।'

टिम डेविड ने बताया कि उन्‍होंने अपने खेल में क्‍या सुधार किया है। उन्‍होंने कहा, 'मेरे ख्‍याल से कुछ छक्‍के जड़ने में जो कामयाब हुआ, उसमें मेहनत रंग लाई। मैंने गेंद के ऊपर आकर शॉट खेलने को लेकर कड़ी मेहनत की है। इसका फायदा मिला।'

टिम डेविड ने अपने जीवनदान मिलने के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने आवाज सुनी थी, लेकिन पूरा विश्‍वास नहीं था कि बल्‍ले का भाग लगा है या नहीं। जब दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने रिव्‍यू नहीं लिया तो क्‍या कर सकते हैं। मुझे नहीं लगा कि बल्‍ले का भाग लगा है। मुझे लगा कि मेरे पैड पर गेंद लगी है। इसके बाद फिर मैंने अपना खेल खेला।'

बता दें कि वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस हार के साथ दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंतिम-4 में पहुंची।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications