आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। इसे लेकर सभी टीमें जमकर तैयारियां कर रही है। वहीं, इस लीग को पांच बार अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। मुंबई इंडियंस की टीम में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। मुंबई के इस वीडियो में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को भारत पहुंचता और उन्हें खास अंदाज में बटर चिकन का खाते हुए देखा जा सकता है।डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा की हुई मजेदार बातमुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भारत के युवा स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा दक्षिण अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस से फोन पर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बातचीत में तिलक उन्हें मुंबई आने को कहते हैं। तिलक उन्हें यहां आने के लिए वडा पाव, पाव भाजी का लालच देते हैं।हालांकि, इसके बाद भी ब्रेविस आने के लिए तैयार नहीं होते हैं। पर जैसे ही ब्रेविस के सामने तिलक वर्मा बटर चिकन की बात करते हैं वह तुरंत मुंबई आ जाते हैं और बटर चिकन और नान का स्वाद लेते हुए नजर आते हैं। मुंबई ने इस वीडियो के साथ DB आला रे भी लिखा है। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस का यह वीडियो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल के पिछले सीजन में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी। पिछले सीजन उन्होंने आईपीएल में सात मुकाबले खेले थे। इन सात मुकाबले में उन्होंने 142.48 की शानदार औसत से 161 रन जड़े थे। ब्रेविस का खेलने का अंदाज दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स से भी मिलता है। आईपीएल में उन्हें 'बेबी AB' के नाम से भी जाना जाता है।