IPL 2023 से पहले 'बेबी एबी' ने खूब जड़े 'नो लुक शॉट', देखें वायरल वीडियो

Dewald Brewis
Photo Courtesy : Mumbai Indians Twitter

आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 2023) के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जमकर तैयारी कर रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई टीम का लक्ष्य इस सीजन रिकॉर्ड छठी बार आईपीएल खिताब अपने नाम करना है। मुंबई की टीम अपना पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेलगी। वहीं, 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर टीम के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brewis) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की तरह 'नो लुक शॉट' लगाते दिख रहे हैं।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें बेबी एबी कहे जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस 'नो लुक्स शॉट्स' लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वह गेंद को हिट करने के बाद गेंद की तरफ देखते भी नहीं हैं। बता दें कि एबी डी विलियर्स को अक्सर इस तरह के शॉट लगाते हुए देखा गया है। यह डीविलियर्स का सिग्नेचर शॉट है। डीविलियर्स की तरह ही ब्रेविस भी इस तरह के शॉट्स खेलते हैं। वहीं, अब डीबी का यह 'नो लुक शॉट' वीडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

𝔻𝔹 🤝 ℕ𝕠 𝕝𝕠𝕠𝕜 𝕤𝕙𝕠𝕥 🤩#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @BrevisDewald MI TV https://t.co/jTsQS3PDGg

बता दें कि ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा-नीलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 7 पारियों में 23 की औसत से सिर्फ 161 रन बनाए थे। हालांकि, ब्रेविस आईपीएल 2023 के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं और वह शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में इस बार टीम को उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद है।

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment