IPL इतिहास में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, रिंकू सिंह ने दर्ज किया अपना नाम

Photo Courtesy : IPL Website and BCCI
Photo Courtesy : IPL Website and BCCI

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे रोमांचक जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दिलवाई है। यश दयाल (Yash Dayal) के खिलाफ रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के जड़े और एक अविश्वसनीय जीत केकेआर को दिलाई। इसी के साथ आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में रिंकू सिंह का नाम दर्ज हो गया है। उनसे पहले यह कारनामा आज तक केवल 4 बार ही हुआ था।

Ad

सबसे पहले यह बड़ा कीर्तिमान आईपीएल के सबसे धाकड़ बल्लेबाज रहे क्रिस गेल ने स्थापित किया था। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के गेंदबाज राहुल शर्मा के खिलाफ आईपीएल 2012 में एक ही ओवर में 5 छक्के लगाये थे। उसके बाद पिछले 4 आईपीएल से यह कीर्तिमान किसी न बल्लेबाज ने बनाया है। राहुल तेवतिया ने शेल्डन कोटरेल के खिलाफ साल 2020 के आईपीएल में एक ही ओवर में 5 छक्के जड़े थे।

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ही ओवर में 5 छक्के लगा दिए थे और फिर अगले आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायन्ट्स के दो बल्लेबाजों ने मिलकर यह कारनामा किया था। उस दौरान केकेआर के शिवम मावी के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर ने मिलकर एक ही ओवर में 5 छक्के लगाने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन रिंकू सिंह द्वारा लगाये गए 5 छक्के इन सभी में सबसे बेहतरीन रहे।

दरअसल, कोलकाता को आज गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकरार थी। पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी और फिर उन्होंने एक के बाद एक 5 छक्के यश दयाल की गेंदों पर लगाये और कोलकाता को एक बेहतरीन मैच जितवा दिया। रिंकू सिंह की यह पारी हर एक क्रिकेट फैन सदियों तक याद रखेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications