IPL 2023 : रोहित एंड कंपनी से भिड़ने के लिए मुंबई पहुंची CSK, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया खास वीडियो 

Photo courtesy: Chennai Super Kings Instagram
Photo Courtesy: Chennai Super Kings Instagram

आईपीएल (IPL 2023) के 16वें चरण में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अब तक दो मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने एक में जीत दर्ज की है। सीएसके को अपना अगला मुकाबला 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने (MI vs CSK) होंगी, जो कि मुंबई का घरेलू मैदान है। सीजन में एमआई पहली बार अपने घर पर खेलने उतरेगी। ऐसे में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, चेन्नई का स्क्वाड बुधवार को मुंबई पहुंचा। फ्रेंचाइजी ने सीएसके का चेन्नई से मुंबई तक के सफर का एक खास वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad

वीडियो में सबसे पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स के साथ होटल से बाहर आते दिख रहे हैं। जहाँ होटल स्टाफ के लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और काफी सारे फैंस आस-पास खड़े हुए हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहता है। इसके बाद पूरी टीम फ्लाइट में बैठकर मुंबई पहुँचती है और सब लोग टीम बस में बैठकर होटल की तरफ जाते हैं। सीएसके ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,

मुंबई यात्रा _____ के बिना अधूरी है
Ad

इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कमेंट के जरिये सही नाम बताने का प्रयास कर रहे हैं। ज्यादातर फैंस का मानना है कि सुरेश रैना के बिना ये ट्रिप अधूरी है।

मुंबई इंडियंस को है टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच फाफ डू प्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम के बल्लेबाजों का ख़राब प्रदर्शन देखने को मिला था। तिलक वर्मा को छोड़कर दूसरा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाया था, जिसके चलते टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई के खिलाफ अब रोहित शर्मा एंड कंपनी जरूर बढ़िया प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications