IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी के थप्पड़ से डरे दीपक चाहर, वायरल वीडियो में दिखा मजेदार मोमेंट

Photo Courtesy - JIO Cinema and IPL Snapshots
Photo Courtesy - JIO Cinema and IPL Snapshots

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है। मैच से पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दीपक चाहर (Deepak Chahar) के साथ एक मजेदार मस्ती करते हुए देखे गए जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है और फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

दरअसल, टॉस के बाद धोनी वापस टीम के पास जा रहे थे। इस दौरान उनके टीम के साथी खिलाड़ी मैदान पर ही मौजूद थे और अभ्यास कर रहे थे। इसी मौके पर धोनी ने चाहर की चुटकी ली। चाहर जब ब्रावो के साथ बातचीत कर रहे थे तो धोनी उनके पास से निकले। चाहर और धोनी ने एक दूसरे को देखा।

तभी धोनी मजाक के मूड में नजर आए और उन्होंने दीपक चाहर को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उनके पास ले गए। धोनी के इस एक्शन से चाहर कुछ सेकेंड्स के लिए डर गए। हालांकि धोनी ने उन्हें सच में थप्पड़ नहीं मारा बल्कि सिर्फ मारने का एक्शन किया।

इसके बाद धोनी हंसते हुए वहां से चले गए। वहां मौजूद कैमरे ने इस मूमेंट को रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और फैंस इसे शेयर करने लगे। उन्हें माही का यह मजेदार अंदाज काफी पसंद आया।

Thala heard us 😂❤️ https://t.co/0lf1MTwUp0

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि सीएसके का टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 24 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने तो वहीं कॉनवे 10 रनों पर ही आउट हो गए। सीएसके की तरफ से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 25 रन बनाए और धोनी ने 9 गेंदों 20 रनों की धुआंधार पारी खेली। अपने 20 ओवरों में चेन्नई ने 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment