IPL 2023 : किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के एम एस धोनी थे - हरभजन सिंह

कायरन पोलार्ड - मुंबई इंडियंस (फोटो सोर्स - आईपीएल)
किरोन पोलार्ड - मुंबई इंडियंस (फोटो सोर्स - आईपीएल)

आईपीएल (IPL 2023) के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने एक पुराने खिलाड़ी की कमी सबसे ज्यादा खल रही है। इस खिलाड़ी का नाम किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) है, जो पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेलते हुए आ रहे थे। इसके बारे में बात करते हुए भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा कि, किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की रीढ़ थे।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने इस दिग्गज खिलाड़ी को पिछले साल यानी आईपीएल 2022 के बाद रिलीज किया था। हालांकि, उसके बाद वेस्टइंडीज के इस पूर्व कप्तान को मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी कोच बनाया गया और अब इस सीजन में पोलार्ड मुंबई के बल्लेबाजों को ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं।

किरोन पोलार्ड और मुंबई इंडियंस के बीच सालों से चल रहे मजबूत रिस्ते की बात करते हुए हरभजन सिंह ने पोलार्ड को मुंबई इंडियंस का एम एस धोनी बताया है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह ने आगे बताया कि,

"पोलार्ड एक महान खिलाड़ी थे और वो मुंबई इंडियंस की रीढ़ हुआ करते थे। अगर मैच हाथ से निकल गया हो, लेकिन पोलार्ड क्रीज पर मौजूद रहे तो टीम को हमेशा विश्वास रहता था कि वो असंभव दिखने वाली चीज को भी संभव कर सकते हैं। वह हमारे धोनी थे, जो किसी भी गेंदबाज पर दबाव डाल देते थे।"

किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2010 से लेकर 2022 सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए कुल 189 मैच खेले थे। इस दौरान पोलार्ड ने 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3,412 रन बनाए हैं और अभी भी वह मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इसके अलावा पोलार्ड ने गेंदबाजी से भी अपनी टीम के लिए काफी योगदान दिया है और 8.79 की इकोनमी रेट से 69 विकेट भी हासिल किए हैं। हरभजन सिंह ने किरोन पोलार्ड के साथ अपने पसंदीदा पल के बारे में बात करते हुए कहा कि,

"उनके (पोलार्ड) के साथ मेरा सबसे पसंदीदा पल तब आया था, जब उन्होंने अहमदाबाद (आईपीएल 2014) में मेरी गेंद पर (केवन) कूपर का कैच पकड़ा था। मैंने 'दूसरा' गेंद फेंका था और उन्होंने बैकफुट पर खेलते हुए सीधा शॉट मारा था। पोलार्ड ने उछल कर गेंद को एक हाथ से पकड़ा और फिर बाउंड्री से बाहर चले गए, लेकिन उन्होंने हवा में गेंद को अंदर फेंका और फिर डाइव मारकर कैच पकड़ लिया।"

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications