आईपीएल 2023 के 69वें मुकाबले में (21 मई) को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मेल फैन सरेआम उनसे किस मांगता हुआ नजर आ रहा है। वहीं फैन को ऐसा करता देख रोहित चौंक जाते हैं।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तैयारी कर रही है। वहीं इस मैच से पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से एक मेल फैन अपने गाल पर किस करने को कहता है। फैन की इस डिमांड को सुन रोहित शर्मा चौंक जाते हैं। रोहित शर्मा का यही रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन की दीवानगी अलग लेवल पर ही नजर आ रही है।आप भी देखें यह वीडियो : Out Of Context Cricket@GemsOfCricket1316105https://t.co/H6qblb1itaगौरतलब है कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 का अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। रोहित शर्मा की मुंबई और एडेन मार्करम की हैदराबाद इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाएगी। हालांकि मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। ऐसे में यहां मुंबई का पलड़ा हैदराबाद पर भारी नजर आ रहा है। मुंबई के फैंस आज इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से धमाका देखना चाहेंगे। अगर रोहित इस मुकाबले में अपने बल्ले से आग उगलते हैं तो हैदराबाद के लिए जीत की राह मुश्किल हो जाएगी और मुंबई को भी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिन्दा रखने में मदद मिलेगी।