इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा को बर्थडे पर जीत का तोहफा मिला। मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का 1000वां मैच खेला गया। रोहित शर्मा की टीम ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने मैच के बाद का रोहित शर्मा का मजाकिया वीडियो शेयर किया है।वीडियो में रोहित शर्मा को फैन के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने फोटो लेने के बाद कुछ ऐसी हरकत की कि फैन की सांसे अटक गईं। दरअसल रोहित सेल्फी लेने के बाद फोन लेकर सीढ़ियों की ओर बढ़ गए। इसे देखकर फैन फोन-फोन चिल्लाने लगा। बाद में रोहित ने हंसते हुए फैन को फोन लौटा दिया। वीडियो काफी मजेदार है। View this post on Instagram Instagram Postरोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन और आईपीएल के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिली, लेकिन कप्तान की फॉर्म चिंता का विषय है। उन्हें संदीप शर्मा ने बोल्ड किया। वह सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव 29 गेंद पर 55 रन, टिम डेविड 14 गेंद पर 45 रन और कैमरन ग्रीन 26 गेंद पर 44 रन की पारी की मदद से मुंबई ने 19.3 ओवर में 213 के लक्ष्य के जवाब में 215 बना लिए।मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी। जेसन होल्डर की लगातार 3 गेंदों पर टिम डेविड ने छक्का जड़ा और मैच खत्म कर दिया। आईपीएल में पहली बार वानखेडे़ में 200 से ऊपर का टारगेट हासिल हुआ। इससे पहले साल 2019 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 198 रन का टारगेट चेज किया था।