आईपीएल (IPL 2023) में मुबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप विजय स्मारक का उद्घाटन किया। यह विजय स्मारक उस स्थान पर बनाया गया है, जहां एमएस धोनी का ऐतिहासिक विजयी छक्का जाकर गिरा था। बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2 अप्रैल, 2011 को दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर विजयी छक्का लगाकर 28 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था। धोनी ने इस मुकाबले में नाबाद 91 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के नाम पर विजयी स्मारकमुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप में विजयी छक्का लगाने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान एमसीए की तरफ से धोनी को एक तस्वीर भेंट की गई, जिसमें वो ऐतिहासिक छक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्हें मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया। दरअसल, 2011 विश्व कप जीत की 12वीं वर्षगांठ के मौके पर एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में एक विजयी स्मारक बनाने का फैसला किया है, जिसका उद्घाटन खुद धोनी ने किया। यह वही स्थान है जहां पर धोनी का विजयी छक्का आकर गिरा था। वो गेंद जिस सीट पर गिरी थी उसे खास सम्मान देते हुए उसका नाम एमएस धोनी रखा गया है।Chennai Super Kings@ChennaiIPLOne six for the man. One billion dreams for India.Time to memoralise it!#WhistlePodu #Yellove @msdhoni86251651One six for the man. One billion dreams for India.Time to memoralise it!#WhistlePodu #Yellove @msdhoni https://t.co/PC5O1JWHOhBhuvan Chari@bhuvanChari007@ChennaiIPL @msdhoni MS Dhoni Historical Spot 🛐354@ChennaiIPL @msdhoni MS Dhoni Historical Spot 🛐🔥🔥 https://t.co/KkR4GYkbpZआपको बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (8 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला खेला जाना है। धोनी की टीम इस सीजन में अब तक दो मुकाबले खेल चुकी हैं। जिसमें टीम को पहले मैच में हार तो दूसरे मैच में जीत मिली। जबकी मुंबई की टीम अपने पहले मैच में हारने के बाद दूसरे मैच में चेन्नई का सामना करेगी।