IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने सोते हुए तिलक वर्मा को चटाया नींबू, मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram
Photo Courtesy: Mumbai Indians Instagram

आईपीएल (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार तिलक के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई ने 81 रनों की बड़ी जीत हासिल की, जिसके बाद टीम कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच खेलेगी। चेन्नई में हुए एलिमिनेटर मुकाबले के बाद मुंबई का अगला मैच अब गुजरात में है। इसके लिए पूरी टीम गुजरात जा रही थी। इसी बीच तिलक थकान की वजह से सीट पर बैठ-बैठे सो गए और सूर्यकुमार ने तिलक के साथ मस्ती करने की तरकीब ढूंढ ली।

तिलक का सोते हुए हल्का सा मुंह खुला हुआ था। सूर्यकुमार एक कटा हुआ नींबू लेकर उनकी सीट के पास गए और सोते हुए तिलक के मुंह पर नींबू का रस डाल दिया। रस के स्वाद से तिलक एकदम से उठ गए। इस दौरान उनका रिएक्शन देखने लायक था। उन्हें पहले को समझ ही नहीं आया कि उन्हें क्या खिला दिया गया है।

इसके बाद वो बार-बार अपने मुंह को पोंछते हुए नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इस मजेदार वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वीडियो साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा-

चैन से सोना है तो जाग जाओ।

मुंबई द्वारा साझा की गई यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो इसपर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि तिलक के साथ इतना भी बुरा नहीं करना था। उनकी शक्ल तो देखो, उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ हुआ क्या। वहीं, एक और फैन ने लिखा कि तिलक सोते हुए मुंबई की छठवीं ट्रॉफी का सपना देख रहे थे कि तभी सूर्या ने उन्हें जगा दिया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications