मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की IPL 2023 के लिए नई जर्सी

Photo Courtesy : Mumbai Indians Twitter
Photo Courtesy : Mumbai Indians Twitter

IPL 2023 की शुरुआत में अब केवल 3 हफ़्तों का समय बाकी रह गया है। आईपीएल की सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। कई टीमें प्री-कैम्प का आयोजन कर रही है तो कई टीमें आगामी सीजन के लिए अपनी नई जर्सियों को लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सबसे आगे रही है। हाल ही में लखनऊ टीम की जर्सी का अनावरण किया गया था और इस दौरान टीम के मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान केएल राहुल मौजूद रहे थे और अब आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है।

मुंबई इंडियंस की जर्सी में रंग में कोई बदलाव नहीं किया गया। हर बार की तरह मुंबई की जर्सी नीले और गोल्ड रंग की होगी। हालांकि उनकी जर्सी पर शहर की छाप इस बार देखने को मिल सकती है और यह इस बार की जर्सी में नया रूप माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस जर्सी को अपने फैन्स के लिए एक ख़ास तरह से देने का इंतजाम किया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें मुंबई के लोगों की जीवन को जर्सी से जोड़ा गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि मुंबई की जर्सी मुंबई की फीलिंग्स के साथ।' इस जर्सी में दर्शक अपने नाम और नंबर भी शामिल कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस अपने पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेगी, वहीं अपना अंतिम लीग मैच 21 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। मुंबई इडियंस ने 5 बार खिताब पर कब्जा किया है, अब वो छठी बार चैंपियन बनने की तरफ देख रहे होंगे। आईपीएल के इस सीजन में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग स्टेज के मैचों के अलावा प्लेऑफ के मैच बाद में होंगे। बोर्ड ने कुल 70 लीग मैचों का शेड्यूल जारी किया है, वहीं बाद में प्लेऑफ का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications