IPL 2023 : जेसन बेहरनडॉर्फ के जन्मदिन पर MI के खिलाड़ियों ने की खूब मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram
Photo Courtesy: Mumbai Indians Instagram

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जेसन बेहरनडॉर्फ (Jason Behrendorff) का जन्मदिन कल धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर टीम के सभी खिलाड़ियों ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों की एक मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

दरअसल, मुंंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें जेसन बेहरनडॉर्फ का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे और केक काटा जा रहा था। इस दौरान खिलाड़ियों की मस्ती भी इस वीडियो में दिखाई दे रही थी।

वीडियो की शुरुआत में जेसन के मुंह पर केक लगा हुआ नजर आता है और आवाज आती है कि 'यह मैं हूं। आप सोच रहे होंगे कि मैं इस हालत में कैसे पहुंचा।' इसके बाद फ्लैशबैक में उन्हें केक काटते हुए और साथी खिलाड़ियों को खिलाते हुए दिखाता जाता है। तभी इशान किशन पूरा केक हाथ में लेकर उसे जेसन के चेहरे पर लगा देते हैं।

वहीं पीछे खिलाड़ियों की भी आवाज इस वीडियो में सुनी जा सकती है जिसमें वो इशान को कह रहे हैं कि, 'पहले केक तो खाने दो।' इस वीडियो को साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने कैप्शन में लिखा -

जन्मदिन है। इस सिचुएशन में एंड होना तो बनता है।

मुंबई इंडियंस के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है और वो जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां एक तरफ वो जेसन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो वहीं खिलाड़ियों के ‘केक तो खाने दे’ वाले कमेंट पर रिलेटेबल फील कर रहे हैं।

बता दें, मुंबई इंडियंस कल पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने वाली है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एमआई अब तक अपने 5 मुकाबलों में से 3 मुकाबले जीतकर इस वक्त पॉइंट्स टेबल पर छठवें स्थान पर है।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment