आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (MumbaI Indians) के लिए खेल रहे नेहल वढेरा (Nehal Wadhera) को टीम के बल्लेबाजों की बैठक में देर से आने के लिए अनोखी सजा दी गई है। उन्हें इसके लिए कोई जुर्माना नहीं लगाया गया बल्कि ऐसी सजा दी गई जिसे देखकर फैंस की हंसी छूट गई और नेहल को इसके लिए एयरपोर्ट पर शर्मिंदा होना पड़ा। इसकी एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में नेहल को एयरपोर्ट पर पैरों में बैटिंग पैड्स पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंट में नेहल को लेकर पैपराजी की आवाज भी सुनी जा सकती है। इस दौरान नेहल काफी शर्मिंदा भी नजर आए।इसके बारे में मुंबई इंडियंस ने कैप्शन में बताया कि यह सजा उन्हें मीटिंग में देरी से आने के लिए दी गई है। इससे पहले टीम ने मीटिंग में देर से आने वालों को जंपसूट पहनने की भी सजा दी थी। इस वीडियो को साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा-मुंबई इंडियंस के नौजवान नेहर वढेरा ने अपनी सजा ‘आउटफिट ऑफ द डे’ के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें पारंपरिक जंपसूट के बजाय अपने पैड्स के साथ देखा गया। हमारे सूत्रों के मुताबिक,ने को बल्लेबाजों की मीटिंग में देर से पहुंचने का पछतावा है। View this post on Instagram Instagram Postमुंबई इंडियंस की इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई की टीम मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ती। एक फैन ने लिखा कि नेहल को सजा मिलनी नहीं छूटेगी तो वहीं एक और फैन ने लिखा कि नेहल के साथ यह अच्छा प्रैंक हुआ है।बता दें, नेहल ने इस साल मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। इस युवा क्रिकेटर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस आईपीएल में अबतक 10 मैचों में 198 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए एक पारी के दौरान उनके छक्के से कार में डेंट पड़ गया था जिसके बाद टीम ने उन्हें कार डेंटर का नाम भी दे दिया है।