IPL 2023: MI के खिलाड़ियों ने हिटमैन की तारीफ में पढ़े कसीदे, कप्तानी के 10 साल पूरे होने पर शेयर किया खास वीडियो

MI ने रोहित शर्मा की कप्तानी के 10 साल पूरे होने पर शेयर किया खास वीडियो (PC: MI Instagram)
रोहित शर्मा सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने वाले कप्तान हैं (PC: MI Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी के 10 साल पूरे कर लिए हैं। हिटमैन ने अपने आईपीएल करियर में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा आईपीएल (IPL) खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम पांच बार चैंपियन बनी है। इस मौके पर मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी रोहित की कप्तानी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के लिए शेयर किया खास वीडियो

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुंबई टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव कहते हैं, "हम रोहित की कप्तानी के 10वें साल में हैं। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान के रूप में 10 साल अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 ट्रॉफी जीतकर फ्रेंचाइजी के लिए बहुत गौरव हासिल किया है।" उनके बाद जेसन बेहरेनडोर्फ कहते हैं, "मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में 10 साल रोहित, क्या कमाल की उपलब्धि है, दोस्त।" वहीं, टीम के ऑलराउंडर टिम डेविड कहते हैं कि, "रोहित शर्मा काफी अनुभवी हैं और वह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं।"

Ad

रोहित शर्मा का शानदार आईपीएल करियर

बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को चैंपियन बनाया। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने वाले कप्तान के साथ-साथ बतौर प्लेयर वह 6 बार आईपीएल खिताब जीतने वाले भी इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित ने डेक्कन चार्जेस के लिए खेलते हुए भी इडिंयन प्रीमियर लीग में खिताब जीता था।

रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 234 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.15 के औसत और 130.04 के स्ट्राइक रेट से 6060 रन बनाए हैं। रोहित के नाम आईपीएल में एक शतक भी दर्ज हैं। उन्होंने इस दौरान 41 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बल्ले से अब तक 539 चौके और 250 छक्के निकले हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications