IPL 2023: '5 कारण जिनकी वजह से आप सूर्यकुमार यादव हो' मुंबई इंडियंस ने साझा किया वीडियो

Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram
Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कल मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (MI vs LSG) से होगा। इस मैच में फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर सबकी निगाहें रहेंगी। मुंबई इंडियंस के लिए इस जरूरी मुकाबले में सूर्यकुमार अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। इसी बीच सूर्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनकी खासियत गिनाई जा रही हैं।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सूर्यकुमार की एक वीडियो साझा की है। इसमें उन्होंने एक फेमस ट्रेंड फॉलो किया है जिसमें किसी भी इंसान के 5 ऐसी खासियत बताई जाती है जो आपसे मिलती जुलती हो सकती हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार से जुड़ी भी पांच बातें बताई हैं जिसकी वजह से आप सूर्यकुमार जैसे हो सकते हो।

वीडियो की शुरुआत में उनकी पहली खासियत लिखी कि आप अपने टैटू से बेहद प्यार करते हो। वहीं दूसरे पाइंट पर उन्होंने अपनी फैमिली को प्यार करना लिखा। तीसरे नंबर पर मुंबई ने लिखा कि आप अपने प्रिंट्स से प्यार करते हो। वहीं चौथे और पांचवें नंबर पर लिखा कि आप फील्ड पूरी फील्ड पर खेलना पसंद करते हो और आप अपने पेट्स से प्यार करते हो। इन सभी खासियत के साथ मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो पर सूर्या की तस्वीरें और वीडियो भी लगाई। इसे साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा -

हम सूर्यकुमार यादव बनने के इतना करीब पहुंचते हुए।

फैंस को सूर्यकुमार यादव की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। उनका कहना है कि सूर्यकुमार सबसे अलग है और उनके जैसे बनना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन के बराबर है। तो वहीं एक और फैन ने लिखा कि सूर्या बिल्कुल परफेक्ट हैं और उनकी हर आदत से उन्हें प्यार है।

बता दें, मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अबतक 12 मैच खेले हैं जिसमें से 7 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है। 14 अंकों के साथ मुंबई इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

Quick Links