इंडियंन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का इस सीजन (IPL 2023) में अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई की टीम को अब तक खेले 7 मुकाबलों में से सिर्फ 3 में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। वहीं, मुंबई का अगला मुकाबला रविवार (30 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार दो हार के बाद मुंबई की टीम इस मैच के जरिए जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।रोहित शर्मा ने इन्द्रधनुष में जोड़ा व्हाइट कलरइस बीच मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा रेनबो के कलर बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनसे 5 सेकेंड में रेनबो के सभी कलर बताने को कहा जाता है, जिसमें हिटमैन पूरी तरह फेल हो जाते हैं। रोहित रेनबो के कलर में येलो, रेड, वॉयलेट और ऑरेंज का नाम बताते हैं, लेकिन वह इसमें व्हाइट कलर भी जोड़ देते हैं, जिससे वहां बैठे सभी खिलाड़ियों चौंक जाते हैं और उनकी हंसी छूट जाती है। लेकिन रोहित यहां भी नहीं रुकते और वह इसपर अपना मजेदार तर्क भी देते हैं। रोहित कहते हैं कि "मैनें देखा है व्हाइट यार, प्लेन से दिखता है, व्हाइट भी दिखता है भाई।" जिसके बाद खिलाड़ी और जोर जोर से हंसने लगते हैं।वहीं, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसपर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि रोहित शर्मा इस आईपीएल अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। रोहित ने अब तक खेले सात मैचों में 181 रन बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। गौरतलब है कि मुंबई की टीम को पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।