IPL 2023 : सिद्धू मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि पर पंजाब किंग्स ने दी श्रद्धांजलि, खास तरीके से किया याद

Photo courtesy: Punjab Kings Instagram & Sidhu moosewala youtube
Photo : Punjab Kings Instagram & Sidhu moosewala Youtube

पंजाब के मशहूर सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की आज पहली बरसी है। इस मौके पर आईपीएल (IPL 2023) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने भी इस महान गायक को श्रद्धांजलि दी है। पंजाब के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और हरप्रीत ब्रार (Harpreet Brar) का इस खास तरीके से सिद्धू मूसेवाला को याद करने वाली वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, पंजाब किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में अर्शदीप और ब्रार अपनी टीम की जर्सी में थे। जहां अर्शदीप की जर्सी का नंबर 2 था तो वहीं हरप्रीत 95 नंबर की जर्सी में थे। वीडियो में दोनों पीछे मुड़कर इस तरह से खड़े होते हैं कि उसमें 295 अंक बन जाता है।

यह 295 अंक सिद्धू मुसेवाला फैंस के लिए काफी खास है क्योंकि यह उनके सबसे लोकप्रिय गानों में से एक का टाइटल है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में सिद्धू का यही गाना भी बजता हुआ सुना जा सकता है। वीडियो को साझा करते हुए पंजाब किंग्स ने लिखा -

महानायक को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।

पंजाब द्वारा साझा की गई यह वीडियो खासतौर पर सिद्धू के फैंस को काफी पसंद आ रही है। उनका कहना है कि भले ही पंजाब ने यह आईपीएल ना जीता हो लेकिन आज उन्होंने दिल जीत लिए हैं। वहीं इसपर एक और फैन ने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे और पंजाब ने आज इस मौके पर उन्हें याद किया यह देखकर उन्हें अच्छा लगा है।

बता दें, पिछले साल आज ही के दिन सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को हिला दिया था। आज भी फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उनके गानों के जरिए उन्हें याद करते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications