पूर्व भारतीय कोच का धोनी को लेकर बड़ा दावा, कहा - 'IPL में उनकी विरासत को छूना बहुत मुश्किल'

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans
IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा दावा किया है। शास्त्री ने कहा है कि आईपीएल में धोनी की विरासत को छूना किसी के लिए बहुत मुश्किल होगा। आईपीएल (IPL 2023) के फाइनल के बाद बोलते हुए, शास्त्री ने कहा कि झारखंड से तालुक्क रखने के बावजूद भी एमएस धोनी को दक्षिणी राज्यों से मिलने वाला प्यार अद्भुत है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर धोनी का ये 10वां फाइनल था। धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में GT की खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल कर, अपने नेतृत्व में सीएसके को पांचवी बार विजेता बनाया। उन्होंने ने इस कीर्तिमान के साथ ही, आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। मुंबई इंडियंस भी रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल की चैंपियन बन चुकी है।

CSK फैंस से इतना प्यार और सम्मान मिलना धोनी की महानता का प्रमाण है - रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए, धोनी की जमकर तारीफ की और IPL में उनके द्वारा बनाए विरासत को छूना किसी के लिए भी मुश्किल बताया। शास्त्री ने कहा,

250 आईपीएल मैचों के लिए एमएस धोनी की फिटनेस को सलामी है। कोई भी इस टूर्नामेंट में उस प्रकार की विरासत छोड़ने की क्षमता नहीं रख सकेगा जो धोनी छोड़ रहे हैं। वह पूरे चेन्नई और तमिलनाडु के द्वारा थला कहलाते हैं। झारखंड के एक इंसान को दक्षिणी भारत के चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के द्वारा प्राप्त प्यार और सम्मान इस क्रिकेटर की महानता की प्रमाणिकता है।

बता दें कि धोनी ने आईपीएल 2024 में अपनी वापसी को लेकर उठ रही चर्चाओं को विराम देता हुए फाइनल मुकाबले के बाद कहा था कि वो कोशिश करेंगे कि वे अगले साल और मेहनत कर के फैंस के लिए एक और आखिरी बार मैदान पर लौटे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications