IPL 2023 : 'लाइफ चेंज हो गया है', 5 छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह ने खुलासा करते हुए बताया के जीवन में क्या बदलाव आये

Neeraj
रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं
रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का अभियान 31 मई से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले से शुरू हुआ था और अब यह सत्र धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। अब तक खेले गए 56 मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर फ्रेंचाइजी के साथ-साथ फैंस का भी दिल जीता है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का नाम उन्हीं में से एक हैं जो इस मेगा लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेल रहे हैं।

25 वर्षीय रिंकू सिंह को केकेआर ने आईपीएल 2018 में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और वो इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना पांचवां सत्र खेल रहे हैं। हालाँकि, पहले चार सीजनों में रिंकू को फ्रेंचाइजी द्वारा ज्यादा मौके नहीं मिले थे जिसकी वजह से वह इतने ज्यादा फेमस भी नहीं थे। आईपीएल 2023 में केकेआर ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें निरंतर मौके दिए। रिंकू भी टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे और टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

मौजूदा सत्र में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध खेली गई उनकी तूफानी पारी को कौन भूल सकता है। इसी पारी के बाद वह फैंस के बीच चर्चा में आये थे। टूर्नामेंट 13वें मैच में उन्होंने गुजरात के विरुद्ध आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़कर कहर मचा दिया था और टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि इस पारी के बाद उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव हुए, जिसका वीडियो जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

इंटरव्यू में रिंकू से पूछा गया, 'आजकल रिंकू की बात बहुत चलती है। आपकी नजरों में आपकी जिंदगी कैसे बदली?' इसके जवाब में उन्होंने बताया, हां, सर। मतलब पहले लोग जानते थे। मगर इस साल बहुत ज्यादा लोग जानने लग गए, क्योंकि उन पांच छक्कों के बाद लाइफ चेंज हो गई। वहां से बहुत लोगों ने सन्देश भेजे और प्यार दिया।' इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि क्या आप अब अलीगढ़ के बादशाह बन गए हैं?' इस पर उन्होंने कहा, 'हां थोड़ा बहुत।'

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications