इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस को जीत मिली। टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 6 विकेट हराया। मुंबई इंडियंस की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह आईपीएल का 1000वां मैच था। आईपीएल में वानखेड़े में पहली बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया। इस बीच रोहित शर्मा की पत्नी रितीका ने बेटी समायरा का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में समायरा रोहित शर्मा के लिए पोस्टर बनाती दिख रही हैं। इस पोस्टर पर हैप्पी बर्थडे दादा लिखा होता है। खास बात यह है कि समायरा यह पोस्टर लेकर पापा का मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं। वह स्टैंड्स में इसे लेकर पहुंची थीं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की 29 गेंद पर 55 और टिम डेविड की 14 गेंद पर 45 रन की पारी की मदद से 213 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। View this post on Instagram Instagram Postहालांकि , रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। वह 5 गेंद पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संदीप शर्मा ने उन्हें बोल्ड किया। रोहित शर्मा ने इस आईपीएल सीजन में 8 मैच की 8 पारियों में 23 के औसत से 184 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.37 का रहा है। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंद पर 124 रन की पारी खेली, लेकिन उनके शतक पर पानी फिर गया।इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम के 8 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हो गए। वह अंक तालिका में 7वें नंबर पर पहुंच गई। वहीं राजस्थान की टीम 9 मैच में 5 जीतकर और 4 हारकर तीसरे नंबर पर है। उसके 10 अंक हैं। गुजरात टाइटंस 12 अंकों के साथ पहले और लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बै। चेन्नई सुप किंग्स चौथे नंबर पर है। उसके भी 10 अंक हैं।