IPL 2023 : रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एबी डीविलियर्स को छोड़ा पीछे, MI के लिए भी बड़ा कीर्तिमान हासिल किया

Photo Courtesy : IPL Website and BCCI
Photo Courtesy : IPL Website and BCCI

वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स (MI vs GT) के बीच आईपीएल (IPL 2023) का 57वां मुकाबला खेला जा रहा है। मेहमान टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इशान किशन (Ishan Kishan) ने पहले 6 ओवर में 61 रन जोड़े और इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Ad

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने मोहित शर्मा के खिलाफ दूसरे ही ओवर में छक्का लगाया और पारी में 2 छक्के जड़ते ही आईपीएल में 252वां छक्के लगा दिए। एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में 251 छक्के लगाये हैं लेकिन अब रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 357 छक्के लगाये हैं। टॉप 5 की बात करें तो क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एबी डीविलियर्स के बाद एमएस धोनी और विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने अभी तक क्रमश 239 और 229 छक्के जड़े हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए भी रोहित शर्मा ने लगाये 200 से अधिक छक्के

इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के 199 छक्के थे लेकिन अपनी पारी के दौरान 2 और छक्के लगाते हुए उन्होंने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड किरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 222 छक्के लगाये हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम तीसरे नंबर पर है जिन्होंने 98 छक्के मुंबई के लिए लगाये हैं। रोहित शर्मा ने आज की अपनी पारी में 18 गेंदों पर 29 रन बनाये जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications