रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ IPL का सबसे घटिया रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन को छोड़ा पीछे

Photo Courtesy : IPL and BCCI
Photo Courtesy : IPL and BCCI

आईपीएल (IPL 2023) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच टूर्नामेंट का 49वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई के टॉप ऑर्डर ने टीम को खराब शुरुआत दी है। मुंबई के लिए आज सलामी बल्लेबाजी करने इशान किशन और कैमरन ग्रीन उतरे लेकिन वह भी कमाल नहीं दिखा पाए और इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शून्य पर आउट होकर पवेलियन की तरफ चल दिए।

Ad

रोहित शर्मा के रूप में बड़ा विकेट दीपक चाहर ने झटका। आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा 16वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं, जोकि किसी भी बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा है। आईपीएल का यह घटिया और अनचाहा रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम हो गया है। उनके बाद दिनेश कार्तिक सुनील नरेन और ,मंदीप सिंह के नाम 15 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड सयुंक्त रूप से है, तो अम्बाती रायडू के नाम भी 14 बार शून्य पर आउट होने का आईपीएल रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 237 मैच खेले हैं जिसमें वह 16 बार बिना रन बनाये आउट हुए हैं।

Ad

आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह आईपीएल एक बुरे सपने जैसा बीत रहा है। अभी तक हुए 10 मुकाबलों में उन्होंने कुल 184 रन बनाये हैं, जिसमें दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। पिछले मैच में भी रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए थे। रोहित शर्मा ने इस सीजन केवल एक अर्धशतक जमाया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया था। रोहित शर्मा का खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस टीम की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications