IPL 2023: MI vs GT मैच से पहले इशान किशन और शुभमन गिल के बीच हुई झड़प, वीडियो आया सामने

Photo courtesy: Gujarat Titans Instagram
Photo courtesy: Gujarat Titans Instagram

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI vs GT) के साथ है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले गुजरात के खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) का मुंबई के खिलाड़ी इशान किशन (Ishan Kishan) के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच की दोस्ती साफ नजर आ रही है और उनके फैंस को यह काफी पसंद भी आ रही है।

दरअसल, शुभमन गिल और इशान किशन काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इस वीडियो में भी उनकी दोस्ती की झलक दिखाई पड़ रही है। दरअसल, यह वीडियो गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान का है जब शुभमन गिल मुंबई के प्रैक्टिस सेशन के दौरान इशान से मिलने पहुंचे। वीडियो की शुरुआत में शुभमन को इशान की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है।

शुभमन इसके बाद इशान के पास जाकर उनका हेलमेट उतार देते हैं और फिर दोनों खिलाड़ी आपस में बातचीत और मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान पहले शुभमन इशान को मजाक में थप्पड़ मारते हैं तो उसके बाद इशान भी शुभमन को हंसी खेल में थप्पड़ मारते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना 'तेरे जैसा यार कहां' भी बजते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो को गुजरात टाइटंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा करते हुए लिखा,

मुंबई में मिला मेरा दोस्त।

गुजरात टाइटंस द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। उनका कहना है कि इन दोनों की दोस्ती क्रिकेट में सबसे अच्छी दोस्ती में से एक है और यह दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। वहीं एक और फैन ने लिखा कि वो चाहते हैं कि इन दोनों टीम में से ही कोई एक आईपीएल फाइनल जीते।

बता दें, गुजरात टाइटंस ने इस आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है और अपने 11 मैच में से 8 मैच जीतकर वो पाइंट्स टेबल पर अभी सबसे ऊपर हैं। वहीं, शुरुआती कुछ मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने भी अपना प्रदर्शन सुधारा है और अब वो 12 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications