IPL 2023: जब सूर्यकुमार से मिलने पहुंची देविशा, स्टार क्रिकेटर को पत्नी ने लगा लिया गले, देखें वीडियो

Photo Courtesy : Suryakumar Yadav Instagram
Photo Courtesy : Suryakumar Yadav Instagram

मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की मुलाकात का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो शेयर किया है। देविशा को पार्टी में सूर्यकुमार को ढूंढते हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ के इशारा और चेहरे का हावभाव देखकर लगता है कि वह पूछ रही हों सूर्यकुमार कहा हैं?

सूर्यकुमार यादव लोगों से बातचीत कर रहे होते हैं। देविशा उनके पास पहुंचती हैं फिर वह उन्हें नहीं दिखते हैं। सूर्यकुमार उन्हें देखते हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह आगे बढ़ते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। देविशा के चेहरे पर भी मुस्कान देखी जा सकती है। वीडियो में मान मेरी जान गाना बजता है।

बता दें कि सूर्यकुमार और देविशा कॉलेज में एक दूसरे से मिले थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2012 में मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी। दोनों 29 मई 2016 को सगाई कर ली थी। उसी साल जुलाई में दोनों ने शादी कर ली।

आईपीएल 2023 की बात करें तो सूर्यकुमार यादव के फर्स्ट हाफ कुछ खास नहीं रहा। 7 मैच में उन्होंने 20.86 के औसत और 171.76 से 146 रन बनाए। वह अबतक सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 26 गेंद पर 57 रन ठोक दिए थे। रोहित शर्मा और मुंबई की टीम को आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगले मैच में सूर्यकुमार यादव 12 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। मुंबई इंडियंस की टीम 7 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। लगातार तीन मैच जीतने के बाद पिछले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम को अगला मैच 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment