IPL 2024: विल जैक्स एक कंप्लीट पैकेज, एबी डीविलियर्स ने आरसीबी को दी खास सलाह

West Indies & England Net Sessions
आरसीबी के लिए धमाल मचाएंगे विल जैक्स

एसए टी20 क्रिकेट लीग (SA20 Cricket League) का खुमार दक्षिण अफ्रीका में सिर चढ़कर बोल रहा है। इस लीग में बल्ले और गेंद की हर दिन जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक फैंस को काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के बल्लेबाज विल जैक्स (Will Jacks) ने बल्ले से धमाका करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की कई दिग्गजों ने तारीफ की। विल जैक्स आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए भी खेलते हुए नजर आएंगे। उनके शतकीय पारी के बाद एबी डीविलियर्स (AB De Villiers) ने उनकी जमकर तारीफ की है।

Ad

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए विल जैक्स के बारे में कहा कि ‘विल जैक्स ने आरसीबी के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। उनके पास शानदार प्रतिभा है। ऐसा लगता है कि बैंगलोर के लोग और आरसीबी के सभी लोग इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं। क्या विल जैक्स आरसीबी के लिए खेलेंगे यह एक बड़ा सवाल है। हम जानते हैं कि वह बड़े रन बना सकते हैं। अब चयनकर्ताओं के लिए काम बहुत मुश्किल हो गया है। मुझे उम्मीद है आरसीबी उनके लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाएगी। वह एक पूरे पैकेज हैं और चिन्नास्वामी में या कहीं भी आरसीबी के लिए खेल जीत सकते हैं।’

प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए विल जैक्स ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 42 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दमपर प्रिटोरिया कैपिटल्स 17 रनों से मुकाबला अपने नाम कर सकी थी। इस शानदार बल्लेबाजी के बाद भी जैक्स को आरसीबी के प्लेइंग 11 में जगह मिल पाएगी या नहीं यह कहना मुश्किल हैं। दरअसल, आरसीबी के पास फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में इनके बीच अपना स्थान बनाना काफी चुनौती भरा रहेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications