IPL 2024: MI का कोई खिलाड़ी चेन्नई में नहीं होगा शामिल, CSK ने अफवाहों का किया खंडन

cricket cover image

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए मंगलवार 19 दिसंबर को ऑक्शन हुआ। इस ऑक्शन में कई क्रिकेट दिग्गजों पर जमकर पैसा बरसा तो कई बड़े खिलाड़ियों पर किसी ने कोई बोली नहीं लगाई। इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को यह जिम्मेदारी दी है। इसके बाद ही इस तरह की ख़बरें चल रहीं थी कि रोहित शर्मा समेत मुंबई के कुछ बड़े खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में जा सकते हैं। हालांकि अब इन खबरों पर सीएसके ने विराम लगाया है और ऐसी बातों का खंडन किया है।

Ad

क्रिकबज के अनुसार आईपीएल के ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इन बातों से खुद इंकार किया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ किसी तरह का ट्रेड न करने की बात कही है। काशी विश्वनाथन ने कहा, ‘सैद्धांतिक रूप से हम खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं करते हैं और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए कोई खिलाड़ी भी नहीं है। हमने ना उनसे संपर्क किया है और ना ही हमारा ऐसा कोई इरादा है।’

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई के फैंस काफी नाराज हुए थे। इसका नुकसान मुंबई को भी अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर उठाना पड़ा। रोहित शर्मा के कप्तानी से हटाए जाने के कुछ घंटे के अंदर मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाखों की संख्या में फॉलोअर्स कम हो गए। अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए अगले सीजन बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को काफी सफलता मिली और इस फ्रेंचाइजी ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications