IPL 2024: ‘सबकुछ सही नहीं...’ रोहित शर्मा की पत्नी के एक कमेंट ने मुंबई इंडियंस के खेमे में लाया भूचाल

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
रोहित शर्मा आईपीएल में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियां तेजी से चल रही है। इस रोमांचक टूर्नामेंट के लिए फैंस के बीच अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि आईपीएल 2024 और मिनी ऑक्शन के पहले 5 बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सबको चौंकाते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था।

Ad

फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस काफी नाराज हुए थे। हालांकि हाल ही में मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर ने एक इंटरव्यू में कहा कि रोहित को कप्तानी से हटाना एक क्रिकेटिंग फैसला था। हालांकि रोहित की पत्नी रितिका इससे सहमत नजर नहीं आईं। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा है जिससे मुंबई के खेमे में भूचाल आना तय है।

दरअसल, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से क्यों हटाया गया इस सवाल का जवाब देते हुए स्मैश स्पोर्ट्स के पॉडकॉस्ट में कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक क्रिकेट से जुड़ा फैसला था। हमने हार्दिक पांड्या को एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाने का विंडो पीरियर देखा। मेरे लिए यह मुंबई का बदलाव का फेज है। भारत में बहुत से लोग इसे नहीं समझते क्योंकि वह काफी भावुक हो जाते हैं। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा अपना बेस्ट प्रदर्शन करेंगे। बसे उन्हें मैदान में जाने दीजिए और अपने खेल का आनंद लेने दीजिए।’

Enter caption
Enter caption

स्मैश स्पोर्ट्स ने यह पॉडकास्ट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। इसी पोस्ट पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेंट पर भूचाल मचा दिया है। रितिका ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसमें बहुत सी चीजें गलत है।’ रितिका के इस कमेंट के बाद अब माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की मर्जी के खिलाफ उन्हें कप्तानी से हटाया है। उनके इस कमेंट ने मुंबई इंडियंस के खेमे में भूचाल ला दिया है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications