'मैं IPL 2020 का सबसे अच्छा वाटर ब्वॉय था’, MI के दिग्गज गेंदबाज ने मजेदार अंदाज में किया ट्वीट

Photo Courtesy : IPL Website
Photo Courtesy : IPL Website

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फैंस को धमाकेदार मुकाबले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। लीग में सभी टीमों ने अभी तक अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। हालांकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन (Mitchell McClenaghan) ने सोशल मीडिया पर एक फैन के साथ मजेदार बातचीत में शामिल हुए।

Ad

मिचेल मैक्लेनघन की तारीफ करते हुए ट्विटर पर एक यूजर अयान मनोज ने लिखा कि, ‘मुंबई इंडियंस के सबसे महान गेंदबाज। एक बड़ा कारण जिनकी वजह से मुंबई ने आईपीएल 2015, 2017 और 2019 का खिताब अपने नाम किया था। हमने कभी किसी इतने महान खिलाड़ी को इतना कमतर आंकते हुए नहीं देखा है।’ फैन के ट्वीट पर मिचेल मैक्लेनघन ने मजे लेते हुए कहा कि ‘मैं 2020 आईपीएल में बेस्ट वॉटर ब्वॉय था।’

Ad

2015 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए मिचेल 2019 तक टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने टीम के लिए कई शानदार प्रदर्शन किए और खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई ने मिचेल मैक्लेनघन को 2020 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए भी रिटेन किया था। हालांकि इस सीजन में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था और वह पूरे सीजन में बाहर बैठे रहे।

मिचेल मैक्लेनघन का इंडियन प्रीमियर लीग का करियर भी शानदार रहा। उन्होंने लीग में मुंबई इंडियंस के लिए 56 मैचों में प्रतिनिधित्व किया। इन 56 मुकाबलों में मिचेल ने 71 विकेट अपने नाम किए।

बहरहाल, बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम इस बार अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मैदान पर उतरी है। टीम का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई को लगातार 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम जल्द से जल्द जीत की राह पर लौटना चाहेगी और अपने दमदार खेल से फैंस को खुश करना चाहेगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications