IPL 2024: ‘मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा को कप्तान बनाना चाहिए था’, पूर्व दिग्गज ने हिटमैन को लेकर कही बड़ी बात 

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब जीता

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का आगाज चंद दिनों में होने वाला है। इस लीग की तैयारियां जमकर हो रही है। इन्हीं तैयारियों के बीच आईपीएल के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने वाले फैसले पर सवाल उठाया है। अंबाती रायडू ने कहा कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी देना मुंबई इंडियंस की गलती थी।

Ad

दरअसल, आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेडिंग के जरिए गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को मुंबई में वापस बुलाया था। मुंबई में हार्दिक की वापसी के साथ-साथ फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन के लिए रोहित शर्मा को हटाकर टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद फैंस काफी निराश भी हुए थे।

अब इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायडू ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा कि, ‘रोहित शर्मा को बतौर कप्तान एक और साल बने रहना चाहिए था। हार्दिक को पहले एक साल तक खेलना चाहिए था फिर मुंबई इंडियंस को उन्हें कप्तान बनाना चाहिए था। रोहित शर्मा अभी भी भारतीय टीम के टी20 कप्तान हैं। हार्दिक के लिए यह सीजन काफी कठिन होगा क्योंकि वह गुजराट टाइटंस के सेट अप से आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना मुश्किल है। उन्होंने इस लीग में कई खिताब जीते हैं इसलिए उनपर दवाब अधिक रहेगा। सभी स्टार खिलाड़ियों को संभालना हार्दिक के लिए आसान नहीं होगा।’

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को शामिल कर युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के साथ ट्रेड किया था। बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के दिग्गज कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। रोहित के कप्तानी से हटने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक अपनी कप्तानी में मुंबई को सफलता दिला पाते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications