IPL 2024: शशांक सिंह को लेकर पंजाब किंग्स ने दूर किया कंफ्यूजन, ऑक्शन के दौरान खूब हुआ था बवाल

(Photo Courtesy: PBKS Twitter)
(Photo Courtesy: PBKS Twitter)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर ऑक्शन का समापन हो चुका है। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ी मालामाल हुए तो कई खिलाड़ी को निराशा हाथ लगी। इस ऑक्शन में एक समय बवाल तब हुआ जब पंजाब किंग्स (PBKS) ने अनचाहे खिलाड़ी को खरीद लिया। इस गलती के बाद पंजाब किंग्स और ने खिलाड़ी को वापस करने की मांग की लेकिन नीलामीकर्ता मल्लिका सागर ने इससे मना कर दिया। अब इस पूरे मामले पर पंजाब किंग्स ने अपनी ओर से सफाई दी है।

शशांक सिंह को लेकर हुए हुए कंफ्यूजन पर पंजाब किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट शेयर किया। पंजाब किंग्स ने कहा कि ‘शशांक सिंह हमेशा से हमारी सूची का हिस्सा थे। एक ही नाम के दो खिलाड़ियों के होने के कार सूची में थोड़ा भ्रम की स्थिति थी। हमें उन्हें टीम में लाकर काफी खुशी है। हमारी सफलता में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा।’

दरअसल, ऑक्शन के दिन शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था। शशांक पर एक मात्र बोली पंजाब किंग्स ने ही लगाई थी। इस बोली के बाद जैसे ही नीलामीकर्ता मल्लिका अगले सेट के लिए आगे बढ़ी तभी पंजाब किंग्स को अपनी गलती का एहसास हुआ। जिसके बाद नीलामीकर्ता ने मल्लिका ने कहा कि हथौड़ा नीचे आ चुका है। अब यह खिलाडी आपके पास है। मल्लिका के इस फैसले के बाद पंजाब को उन्हें अपने रोस्टर में शामिल करना पड़ा।

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के इस कंफ्यूजन का कारण शशांक सिंह नाम के दो खिलाड़ियों के कारण हुआ। पंजाब जिस शशांक को खरीदना चाहती थी उसकी उम्र 19 साल की थी। हालांकि फ्रेंचाइजी ने जिसे खरीदा है वह छत्तीसगढ़ के 32 वर्षीय आलराउंडर हैं। इस कंफ्यूजन पर पंजाब किंग्स ने अपनी सफाई जरूर दे दी है पर जिस तरह का नजारा कल देखने को मिला था उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी तक वायरल है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now