इंग्लैंड के 2 बल्लेबाजों ने पंजाब को दिलाई जबरदस्त जीत, IPL 2024 में हार के साथ हुई DC की शुरुआत

Photo Courtesy : IPL Website
Photo Courtesy : IPL Website

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS) के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) का दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर में बने नए स्टेडियम में खेला गया। मेजबान टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने उनके इस फैसले का भी मान रखा। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली पारी में 174/9 का स्कोर बनाया। 175 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब के लिए सैम करन ने 63 और लियम लिविंगस्टोन ने नाबाद 38 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।

Ad

पहले बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। लेकिन मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर इस शुरुआत को बड़ी पारियों में तब्दील करने में नाकाम रहे। मिचेल मार्श ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाये, जिसमें 2 चौके ओर 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद डेविड वॉर्नर भी 29 रनों पर पवेलियन लौट गए, उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाये। मध्यक्रम में शाई होप ने 33 रनों का योगदान दिया, तो ऋषभ पन्त अपनी वापसी पर फ्लॉप रहे और 18 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल ने 21 रनों की अहम पारी खेली, तो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल हुए अभिषेक पोरेल ने पारी के 20वें ओवर में हर्षल पटेल को 2 छक्के और 3 चौके जमाये। उन्होंने 20 गेंदों पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने भी जबरदस्त शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 34 रन जोड़े। शिखर धवन को 22 रनों पर इशांत शर्मा ने बोल्ड किया। उसके बाद जॉनी बेयरस्टो दूसरे छोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आये प्रभसिमरन सिंह ने केवल 26 रन बनाये तो जितेश शर्मा 9 रन बनाकर फ्लॉप हुए। 5वें विकेट के लिए सैम करन और लियम लिविंगस्टोन के बीच 67 रनों की अहम साझेदारी हुई। लेकिन 19वें ओवर में खलील अहमद ने पहले सैम करन को 63 रन और फिर शशांक सिंह (0) को आउट कर मैच में खलबली मचा दी। हालाँकि, लियम लिविंगस्टोन ने छक्का मारकर मुकाबले को खत्म कर दिया। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और खलील अहमद ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications