IPL 2024 : रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में जड़े 500 छक्के, दिग्गजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंचे

चेन्नई के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए रोहित शर्मा (Photo Courtesy : BCCI)
चेन्नई के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए रोहित शर्मा (Photo Courtesy : BCCI)

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा ने 500 छक्कों का जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है। इस कारनामे को करने वाले वह भारत और एशिया के पहले बल्लेबाज और दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में 6 प्रमुख टीमों का प्रतिनिधित्व किया है और सभी के लिए 432 मैचों में शिरकत की है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ शॉट खेलना शुरू किये। इस मुकाबले से पहले उनके नाम 497 छक्के थे लेकिन उन्होंने पारी का पहला छह तुषार देशपांडे के खिलाफ जड़ा। उसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान के खिलाफ गगनचुम्बी छक्का लगाया। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर का 500वां छक्का रविन्द्र जडेजा की गेंद पर जड़ दिया। रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 190 छक्के हैं तो आईपीएल में उन्होंने 271 छक्के जड़ दिए हैं।

रोहित शर्मा के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक खेले 432 मैचों की 419 पारियों में 11 हजार से भी अधिक रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 74 अर्धशतक जमाये हैं। रोहित शर्मा ने छक्कों के अलावा 1 हजार से अधिक चौके भी जड़े हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में चौथे स्थान पर कॉलिन मनरो का नाम शामिल है, जिन्होंने दुनिया भर की टी20 लीग में 548 छक्के जड़े हैं। तीसरे स्थान पर आंद्रे रसेल जिनके नाम 678 छक्के, दूसरे स्थान पर किरोन पोलार्ड का नाम है। पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 860 छक्के जमाये हैं। इस सूची में पहले स्थान पर क्रिस गेल का नाम है जिनके नाम 1056 छक्के हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications