IPL 2024 : MS Dhoni की CSK की कप्तानी छोड़ने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, शेयर किया खास पोस्ट

(Photo Courtesy: Rohit Sharma Instagram)
(Photo Courtesy: Rohit Sharma Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आगाज के लिए भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस ग्रैंड लीग के शुरुआत से पहले 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सभी को चौंकाते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह अब आगामी सीजन में चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभालते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर फैंस से लेकर क्रिकेट दिगगज तक हर कोई चौंक गए हैं। वहीं अब इस पर लेकर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना रिएक्शन दिया है।

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खास तस्वीर लगाकर स्टोरी शेयर की है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे। दोनों तस्वीर में एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने अपनी इस स्टोरी पर हाथ मिलाने की इमोजी भी लगाई है।

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कई यादगार मैच खेले गए हैं। दोनों आईपीएल इतिहास के दिग्गज कप्तान माने जाते हैं। हिटमैन और माही दोनों ने आईपीएल इतिहास में अपनी-अपनी टीमों बतौर कप्तान 5-5 बार खिताब दिलाया है। हालांकि इस बार यह दोनों दिग्गज मैदान पर बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर सीनियर खिलाड़ी के रूप में उतरेंगे। दोनों के पास इंडियन प्रीमियर लीग का लंबा अनुभव है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी टीमों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कप्तानों के फोटोशूट के ठीक पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में आगामी सीजन में कैसा प्रदर्शन करती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now