IPL 2024 : 'रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए...', 5 बार की चैंपियन टीम के दिग्गज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
मुंबई को पांच बार आईपीएल खिताब जितवा चुके हैं रोहित शर्मा

आईपीएल (IPL 2024) का ऑक्शन समाप्त हो गया है। इस ऑक्शन में सभी टीमों ने जमकर खिलाड़ियों पर पैसे लुटाए। हालांकि इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सबको चौंकाते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था। मुंबई के इस फैसले को लेकर फैंस काफी नराज चल रहे थे। खबरें यह भी सामने आ रही थी कि रोहित शर्मा सीएसके में जा सकते हैं।

Ad

हालांकि, चेन्नई ने इन बातों का खंडन किया। अब रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने बड़ी बात कही है। जयवर्धने के कहा कि रोहित शर्मा मुंबई के अगली जेनरेशन को गाइड करने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

मिनी ऑक्शन के बीच महेला जयवर्धने कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना एक भावनात्मक और कठिन फैसला था। हमने दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। विरासत एक ऐसी चीज है जिसे हम आगे बढ़ाना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन जीती हुई ट्रॉफियों के लिए लड़ते रहे। एक यूनिट के रूप में हमारे पास ऐसा करने का कौशल है। शायद हर कोई अपनी नजर में यही सोचेगा कि यह बहुत जल्दी है लेकिन यह एक फैसला है जो हमें किसी प्वाइंट पर आकर लेना ही था।’

रोहित शर्मा को लेकर महेला जयवर्धने ने आगे कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर टीम में रोहित शर्मा का होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वह बिल्कुल शानदार रहे हैं। मैंने उनके साथ बहुत करीबी से काम किया है। रोहित एक शानदार इंसान हैं और मुझे यकीन है कि वह उस विरासत का हिस्सा होंगे जो खिलाड़ियों को गाइड करेंगे।’

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications