IPL 2024: ‘हम कभी जूते पहनकर स्कूल नहीं गए’ कैरेबियाई स्टार ने बताया कैसे मुसीबतों का सामना कर हासिल की कामयाबी

Australia v West Indies - Men
रोमारियो शेफर्ड मुंबई के लिए मचाएंगे धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के आगाज में अब चंद घंटे रह गए हैं। लीग की धमाकेदार शुरुआत की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आईपीएल में इस बार वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। शेफर्ड मुंबई इंडियंस के लिए बल्ले और गेंद से तहलका मचाएंगे। आईपीएल से पहले रोमारियो शेफर्ड ने अपने शुरुआती दौर के सफर को याद करते हुए अपने संघर्ष की कहानी बताई और कहा कि कैसे वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।

Ad

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए रोमारियो शेफर्ड ने अपने शुरुआती सफर की बात की है। रोमारियो शेफर्ड ने कहा कि, ‘मैं हमेशा विनम्र रहने की कोशिश करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं कहां से आया हूं। मुझे पता है कि ऊपर आना कितना कठिन था। 2021 में मैंने अपने जीवन की कहानी के बारे में एक वीडियो में बात की थी। हम कभी पैरों में जूते पहनकर स्कूल नहीं गए। मैं जहां से हूं वहां 99 फीसदी बच्चे जूते पहनकर स्कूल नहीं गए। इसका कारण था कि ज्यादातर स्कूल जाने के लिए नाव मिलती थी। हमारे यहां अधिकांश परिवहन नदी के रास्ते होता है। हमारे यहां कोई ठोस सड़क नहीं है बस कीचड़ भरी सड़कें हैं।’

मैदान पर बड़े-बड़े छक्के लगाने के विषय में जब रोमारियो से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ‘कभी-कभी यह सिर्फ ताकत होती है और अच्छी बल्लेबाजी होती है। हर कोई हमसे उम्मीद करता है कि हम मैदान पर जाए और पहली गेंद पर छक्का मार दे। यह कठिन होता है। यह कुछ दिनों में नहीं होता है। आपको इसके लिए लगातार प्रयास करना पड़ता है लेकिन एक बार जब आप इसे सही से कर लेते हैं तो आप तेजी से अपना नाम ऊपर ला सकते हैं।’

आपको बता दें कि रोमारियो शेफर्ड का टी20 करियर अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक अपने करियर में 35 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें शेफर्ड ने 37 विकेट और 317 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications