IPL 2024: ‘क्या CSK से खेलेंगे रोहित शर्मा?’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर के फोटो शेयर करने के बाद उठे सवाल

(Photo Courtesy: S Badrinath Twitter)
(Photo Courtesy: S Badrinath Twitter)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर फैंस के बीच अभी से रोमांच बढ़ने लगा है। 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के लिए दुबई के कोका कोला एरिना में मिनी ऑक्शन होना है। इस मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया है। रोहित की जगह मुंबई ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान बनाया है। मुंबई इंडियंस के इस फैसले से फैन्स काफी नाराज नजर आए।

Ad

इसी बीच पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से रोहित शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स में जर्सी में नजर आ रहे हैं। बद्रीनाथ ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि ‘अगर ये’। बद्रीनाथ के इस तस्वीर के बाद फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स में चले जाना चाहिए।

रोहित शर्मा मुबंई इंडियंस से पहले साल 2008 से लेकर 2010 तक डेक्कन चार्जेस के लिए भी खेल चुके हैं। रोहित ने इस टीम के साथ साल 2009 में बतौर खिलाड़ी पहला आईपीएल खिताब जीता था। इस फ्रेंचाइजी के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में गए। मुंबई ने साल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तानी दी।

रोहित शर्मा को कप्तानी देते ही मुंबई इंडियंस के सितारे बुलंद हो गए। रोहित ने इस फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल खिताब अपनी कप्तानी जितवाए। उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। रोहित ही आईपीएल के पहले कप्तान भी हैं जिन्होंने पांच बार आईपीएल खिताब जीता। रोहित के बाद यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2023 में आईपीएल खिताब अपने नाम कर यह खास उपलब्धि हासिल की थी। आपको बता दें कि रोहित शर्मा अब आईपीएल 2024 बतौर बल्लेबाज मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications