IPL 2024: ‘डरना मना है…’ डरावने अंदाज में हुई इशान किशन की मुंबई इंडियंस में एंट्री, देखें मजेदार वीडियो

(Photo Courtesy: Mumbai Indians Twitter)
(Photo Courtesy: Mumbai Indians Twitter)

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस सीजन के शुरुआत से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई है। इन्हीं तैयारियों के बीच सभी टीमों के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ टीम के साथ एक के बाद एक जुड़ने लगे हैं। इसी क्रम में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) का भी नाम है, जो हाल ही में 5 बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ जुड़े हैं। हालांकि इशान की टीम में एंट्री बेहद डरावने तरह से हुई।

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इशान किशन के टीम के साथ जुड़ने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इशान होटल के रूम में जाने वाले होते हैं। जहां दरवाजे पर डरना मना है लिखा होता रहता है। हालांकि इशान इस चेतावनी को मजाक में लेते हैं और होटल के कमरे में घुस मिरर के सामने बॉटल फ्लिप करना शुरू करते हैं। इशान पहले दो बार बॉटल फ्लिप कर काफी खुश नजर आते हैं लेकिन जब वह तीसरी बार बॉटल को फ्लिप करते हैं तो मिरर में इशान की परछाई कुछ अलग ही तरह से जश्न मनाती हुई नजर आती है। यह देखते ही कमरे की लाइटें खुलनी और बंद होने लगती है। इशान इसके बाद दौड़ते हुए कमरे से बाहर भागते हैं।’

इशान किशन का यह डरावने अंदाज में टीम से जुड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि इशान किशन पिछले कुछ समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम से ब्रेक लिया था। इस ब्रेक के बाद इशान ने टीम में वापसी नहीं की थी। अब फैंस उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 में बल्ले से धमाल मचाते हुए देखेंगे।

Quick Links