आईपीएल मेगा ऑक्शन में हर टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी, 11 खिलाड़ियों ने 10 करोड़ का आंकड़ा छूआ

Rahul
मुंबई इंडियंस ने इशान किशन के रूप में इस आईपीएल नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा
मुंबई इंडियंस ने इशान किशन के रूप में इस आईपीएल नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है। सभी टीमों ने अपने पसंदीदा युवा और दिग्गज खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। इस दौरान कई खिलाड़ी करोड़पति बने तो कुछ खिलाड़ियों बेहद ही कम रकम में सभी टीमों ने अपने दल में जगह दी है। इस बीच 11 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनपर धन की वर्षा हुई है। इन 11 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे ज्यादा की रकम देकर आईपीएल नीलामी में खरीदा गया है। साथ ही हर टीम से एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसपर टीम ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में हर टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस - इशान किशन (विकेटकीपर बल्लेबाज) - 15 करोड़ 25 लाख

चेन्नई सुपर किंग्स - दीपक चाहर (तेज गेंदबाज) - 14 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स - श्रेयस अय्यर (बल्लेबाज) - 12 करोड़ 25 लाख

पंजाब किंग्स - लियम लिविंगस्टोन (ऑलराउंडर) - 11 करोड़ 50 लाख

दिल्ली कैपिटल्स - शार्दुल ठाकुर (तेज गेंदबाज) - 10 करोड़ 75 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - वनिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल (ऑलराउंडर) - 10 करोड़ 75 लाख

सनराइजर्स हैदराबाद - निकोलस पूरन (विकेटकीपर बल्लेबाज) - 10 करोड़ 75 लाख

राजस्थान रॉयल्स - प्रसिद्ध कृष्णा (तेज गेंदबाज) - 10 करोड़

गुजरात टाइटन्स - लॉकी फर्गसन (तेज गेंदबाज) - 10 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स - आवेश खान (तेज गेंदबाज) - 10 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एकमात्र ऐसी टीम रही जिसने दो खिलाड़ियों पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश किये और यह दोनों खिलाड़ी हर्षल पटेल और वनिंदु हसरंगा रहे जो पिछले आईपीएल सीजन में आरसीबी टीम का ही हिस्सा थे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने इशान किशन के रूप में इस आईपीएल नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किया है। जबकि दो नई टीमों ने भी तेज गेंदबाजों के रूप में सबसे महंगे खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किये है। गुजरात ने लॉकी फर्गसन और लखनऊ ने आवेश खान को 10 करोड़ रुपए की रकम दी है।

Quick Links