नहीं टूटा सुरेश रैना का तूफानी IPL रिकॉर्ड, जैक फ्रेजर मैकगर्क ने खास लिस्ट में बनाई जगह

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी (Photo Courtesy: IPLt20.com)
जेक फ्रेजर मैकगर्क ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी (Photo Courtesy: IPLt20.com)

Most runs by a batsman in Powerplay: आईपीएल (IPL 2024) में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस (DC vs MI) से हो रहा है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए जैक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) ने बल्ले से तूफान मचाते हुए 84 रनों की पारी खेली। जैक फ्रेजर ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसे देख मुंबई के हर गेंदबाज काफी बेबस नजर आए। अपनी पारी के दौरान जैक ने पावरप्ले में जमकर गेंदबाजों की धुनाई की। वह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-4 की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। आईपीएल इतिहास के 4 बल्लेबाजों, जिन्होंने पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Ad

4. एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट लंबे समय तक आईपीएल भी खेल चुके हैं। वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जेस की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में 74 रन बनाए थे। गिलक्रिस्ट का नंबर इस लिस्ट में चौथ नंबर पर आता है।

3. जैक फ्रेजर मैकगर्क

दिल्ली कैपिटल्स के युवा तूफानी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का बल्ला आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर चला है। जैक ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में 78 रन बनाए। मैच में जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों पर 11 चौके और 6 चौके की मदद से 84 रन बनाए। वह आईपीएल के पावरप्ले में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

जैक फ्रेजर ने फिर किया बल्ले से धमाका
जैक फ्रेजर ने फिर किया बल्ले से धमाका

2. ट्रैविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड के लिए आईपीएल 2024 काफी कमाल का बीत रहा है। उनका बल्ला मौजूदा सीजन में जमकर चल रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में 84 रन बनाए थे। हेड आईपीएल इतिहास के पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Ad

1. सुरेश रैना

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में कई बार बल्ले से कमाल किया था। उनका बल्ला लीग में जमकर चलता था। उन्होंने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में 25 गेंदों पर 87 रन बनाए थे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications