होटल के खराब खाने पर भड़की झूलन गोस्वामी, कहा ऐसे नामी प्रतिष्ठान से इससे बेहतर की उम्मीद रखती हूं

आईपीएल में कमेंट्री के दौरान झूलन गोस्वामी
आईपीएल में कमेंट्री के दौरान झूलन गोस्वामी

अच्छा खाना हर किसी को पसंद होता है चाहिए वो आम इंसान हो या खास। और अच्छे खाने का लुत्फ उठाने लिए लोग दूर दराज और बड़े से बड़े होटल तक में जाते है और इसके लिए लोग बड़ी से बड़ी रकम खर्च करने में भी गुरुज नहीं करते। मगर कभी–कभी महंगे और कीमती होटल के खाने और उनकी सर्विस भी आपके जायके का स्वाद बिगाड़ देती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ भारतीय महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के साथ।

गोस्वामी दरअसल मुंबई के ताज महल होटल में खाना खाने गई थीं जहां उन्होंने खाना परोसने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

खराब तरीके से खाना सर्व करने पर होटल प्रबंधन पर भड़की गोस्वामी

झूलन गोस्वामी ने ट्वीट करते हुए होटल ताज मुंबई के खाने की क्वालिटी और परोसने के तरीके पर कड़े शब्दों में होटल प्रबंधन की निंदा की और कहा,

ताज मुंबई के फूड क्वालिटी से काफी निराश हूं। स्टाफ को कई बार कहने के बाद भी तीन बार खाने को काफी खराब तरीके से परोसा गया। ऐसे नामी प्रतिष्ठान से इससे बेहतर की उम्मीद रखती हूं। प्रबंधन को तुरंत आगे आकर इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए।
I appreciate the immediate response and the assurances 🙏🏼 twitter.com/tajmahalmumbai…

बता दें कि झूलन गोस्वामी ने अपना आखिरी मैच साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। झूलन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के करियर में 350 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए है। भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रही झूलन को साल 2010 में प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था और उसके दो साल बाद साल 2012 में उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। क्रिकेट से संन्यास के बाद झूलन हाल ही में WPL के पहले संस्करण मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी कोच और मेंटर के तौर पर भी देखी गई जहां उनकी टीम ने उनके मार्गदर्शन में WPL के खिताब पर कब्जा कर दिखाया। फिलहाल भारत महिला टीम की ये पूर्व कप्तान आईपीएल में जियो सिनेमा पर बंगाली में कमेंट्री करती नजर आ रही हैं।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment