भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया से दूर ही रहना पसंद करते हैं। इसके बावजूद धोनी अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह ऋषभ पंत, नितीश राणा और बॉलीवुड एक्टर सनी सिंह के साथ पार्टी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।बता दें कि ये तस्वीरें ऋषभ पंत की बहन साक्षी और अंकित चौधरी की सगाई की पार्टी के दौरान की हैं। साक्षी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई रचाई थी, जिसकी पार्टी लंदन में रखी गई थी। इस पार्टी में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी पहुंचे थे, जिसमें सीएसके के कप्तान धोनी का नाम भी शामिल है। धोनी और पंत काफी करीबी दोस्त हैंसगाई की पार्टी की तस्वीरें सनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, इन तस्वीरों में वह धोनी, केकेआर के अनुभवी बल्लेबाज नितीश राणा और पंत के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान पंत पूर्व भारतीय कप्तान के सामने नाचते हुए भी दिख रहे हैं।पोस्ट के कैप्शन में सनी सिंह ने लिखा,इन अविश्वसनीय आत्माओं के साथ बंधन और अविस्मरणीय कहानियाँ बनाना। View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि धोनी आईपीएल 2024 में फिर से एक्शन में दिखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना 5वां आईपीएल खिताब दिलाया था, जिसके बाद लंबे समय से चली आ रही घुटने की चोट के इलाज के लिए उनकी सर्जरी हुई थी। धोनी अपना रिहैब पूरा करने के बाद आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं।दूसरी तरफ ऋषभ पंत भी दिसंबर 2022 में हुए एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने में जुटे हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज भी आईपीएल 2024 के जरिए फिर से एक्शन में दिखेंगे। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान उन्हीं के कन्धों पर होगी।