एमएस धोनी ने टेनिस कोर्ट में बिखेरा अपना जलवा, फिटनेस देख फैंस हुए हैरान, देखें वीडियो 

Neeraj
धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखे थे (PC: Twitter Snapshots)
धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखे थे (PC: Twitter Snapshots)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की दूसरे खेलों में रूचि काफी बढ़ गई है। वह अक्सर अन्य खेलों में हाथ आजमाते हुए नजर आते हैं। इन दिनों 42 वर्षीय क्रिकेटर को लेकर आईपीएल (IPL) के अगले सीजन में खेलने की चर्चाएं तेज हैं। धोनी भी इसके लिए अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत कर रहे हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो टेनिस के कोर्ट में दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान भूरे रंग टी-शर्ट और काले रंग का शॉर्ट्स पहने हुए अपने शहर रांची में टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह डबल्स मुकाबले में अपनी स्किल्स दिखाते दिखाई दिए। धोनी लम्बे बालों वाले लुक में टेनिस खेलते हुए काफी कूल नजर आ रहे थे और उनकी फिटनेस भी देखने लायक है।

आप भी देखें यह वीडियो:

ऋषभ पंत के साथ धोनी ने मनाया दिवाली का जश्न

12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया गया। बाकी भारतीय क्रिकेटरों की तरह ने एमएस धोनी ने भी इसे अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आये। वह खासतौर पर अपने पूर्व कप्तान के घर दिवाली मनाने के लिए बेंगलुरु से रांची पहुंचे थे। पंत को धोनी के साथ देखकर फैंस को काफी उत्साहित दिखे।

बता दें कि 26 वर्षीय बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले साल दिसंबर में खतरनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। इसी वजह से जब भी पंत भारतीय क्रिकेटरों के साथ नजर आते हैं, तब फैंस काफी खुश हो जाते हैं। धोनी को पंत अपना मेंटर मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती सफर में उन्होंने उनसे कई अहम चीजें सीखी थीं।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment