एमएस धोनी या विराट कोहली, दोनों में से किसका कार कलेक्शन है सबसे बढ़िया?

कोहली की कुल कारों की कीमत धोनी की कारों से कहीं ज्यादा है
कोहली की कुल कारों की कीमत धोनी की कारों से कहीं ज्यादा है

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में होती है। भारत (Team India) के साथ दुनिया के कई देशों के युवा खिलाड़ी इन दोनों खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानते हैं। कई मौकों पर इन दिग्गजों ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन भी किया है।

Ad

धोनी और कोहली की गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों के रूप में भी होती है। कई सालों से ये दोनों खिलाड़ी निरंतर आईपीएल खेल रहे हैं और इसके लिए फ्रेंचाइजी द्वारा इन्हें करोड़ों रूपये भुगतान के तौर पर मिलते हैं। इसके साथ विज्ञापनों के जरिये भी ये खिलाड़ी प्रतिवर्ष अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं।

ये दोनों खिलाड़ी अपनी कमाई का काफी हिस्सा महंगी-महंगी कारों को खरीदने के लिए खर्च करते हैं। धोनी और कोहली के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक कारें शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम इन दोनों के कार कलेक्शन की तुलना करने वाले हैं जिससे आपको अंदाज़ा लग जायेगा किसका कार कलेक्शन सबसे शानदार है।

एमएस धोनी और विराट कोहली का कार कलेक्शन देखें

एमएस धोनी के कार कलेक्शन की लिस्ट

एमएस धोनी (Image - Google)
एमएस धोनी (Image - Google)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से बाइक के दीवाने रहे हैं लेकिन इसके अलावा धोनी के पास 12 कारें भी हैं। उनके कारों के कलेक्शन में सबसे महंगी कार फरारी 599 GTO है, जिसकी कीमत करीब 1.37 करोड़ है। जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक धोनी के कार कलेक्शन में दूसरी महंगी कार है और इसकी कीमत एक करोड़ रूपये से भी अधिक है।

Ad

इन दो कारों के अलावा धोनी के कार गैरेज में हमर एच 2, ऑडी क्यू 7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, महिंद्रा स्कॉर्पियो, निसान जोंगा, पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम, मर्सिडीज बेंज जीएलई, रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो और हिंदुस्तान मोटर्स एंबेसडर जैसी महंगी कारें भी देखने को मिलेंगी।

विराट कोहली के कार कलेक्शन की लिस्ट

विराट कोहली (Image - Google)
विराट कोहली (Image - Google)

मौजूदा समय में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑडी के ब्रांड एंबेसडर हैं। कोहली के कार कलेक्शन में ऑडी ब्रांड की कुल सात कारें हैं। इनमें ऑडी के R8 V10 Plus, R8 LMX, A8 L, Q8, Q7, RS 5 और S5 मॉडल शामिल हैं। धोनी की तरह कोहली के पास भी कुल 12 कारें हैं। कोहली के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार की बात करें तो उसका नाम बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी है जो कि सफ़ेद रंग की है और इसकी अनुमानित कीमत 3.29 करोड़ से 4.04 करोड़ के बीच में है। इसके अलावा कोहली के पास फ्लाइंग स्पर, रेंज रोवर वोग, टोयोटा फॉर्च्यूनर और रेनॉल्ट डस्टर भी मौजूद हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications