12 मई को मुंबई इंडियंस कभी नहीं हारी IPL मैच, किरोन पोलार्ड के साथ जुडी है बड़ी वजह

Photo Courtesy : IPL and BCCI
Photo Courtesy : IPL and BCCI

IPLके 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी किरोन पोलार्ड का जन्मदिन मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा लकी रहा है। मुंबई की टीम इस दिन खेला गया मैच कभी नहीं हरी है। मुंबई ने पहली बार पोलार्ड के बर्थडे पर 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला था। मुंबई ने इस मैच में KKR को 27 रन से हराया। पोलार्ड को मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था। वहीं दूसरी बार पर मुंबई ने किरोन पोलार्ड के जन्मदिन पर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ी थी। इस मुकाबले में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। किरोन पोलार्ड ने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए थे।

Ad
Ad

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए 13 सीजन खेले हैं। वह साल 2010 में मुंबई इंडियंस से जुड़े। आईपीएल में सिर्फ एक टीम के लिए खेलने वाले वह दुनिया के चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं। किरोन पोलार्ड के रहते मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से पहले उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद उन्हें टीम का बैटिंग कोच बनाया गया। पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 सीजन में मुंबई के लिए 3412 रन बनाए जिनमें 16 अर्धशतक शामिल हैं।

12 मई के दिन कभी नहीं हारी मुंबई इंडियंस

आईपीएल का इतिहास गवाह है कि किरोन पोलार्ड के जन्मदिन 12 मई के दिन मुंबई इंडियंस की टीम आज तक नहीं हारी है। साल 2009 को 12 मई के दिन मुंबई ने पहली बार मैच खेला था। उस समय किरोन पोलार्ड का आईपीएल डेब्यू नहीं हुआ था। तब सेंचुरियन में खेले गए उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया था। उसके बाद से आईपीएल में 12 मई के दिन मुंबई इंडियंस की जीत का सिलसिला आज भी जारी है। बीते साल 12 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी मुंबई इंडि़यंस ने जीत दर्ज की थी। कुल मुलाकर किरोन पोलार्ड अपने बर्थडे पर अपनी टीम के लिए अब तक लकी साबित हुए हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications