क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अपने क्रिकेट करियर में संघर्ष कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) एक ऑलराउंडर हैं, वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की भी काबिलियत रखते हैं। अर्जुन को अकसर ही बेहतर तैयारी के लिए नेट्स पर मेहनत करते और पसीना बहाते देखा जाता है। लगातार प्रयास से उनकी गेंदे अब घातक होने लगी हैं। इसका एक नजारा मुम्बई इंडियंस द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखने को मिला।मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर की नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में वो तीन गेंदे फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पहली दो गेंदो में वो विकेट पर निशाना साधकर गेंद डालते हैं और दोनों बार गेंद सीधा ठिकाने पर लगती है। तीसरी गेंद पर वो बल्लेबाद को गेंद करते हैं, जिससे बल्लेबाज पूरी तरह से बीट हो जाता है और गेंद सीधा जाकर स्टंप्स पर लगती है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो को शेयर कर लिखा,अर्जुन के निशाने की बात ही कुछ और है। अब ये है बर्थडे बॉय की ओर से परफेक्ट रिटर्न गिफ्ट। View this post on Instagram Instagram Postदरअसल, कल यानी 24 सितंबर को अर्जुन 23 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो शेयर की। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को दो सीजन में नीलामी में खरीदा लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर आगामी सीजन में गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्जुन ने मुंबई के लिए साल 2021-22 में दो टी20 मुकाबले खेले थे और वो इस साल मुंबई रणजी टीम का हिस्सा थे। लेकिन, उन्हें पूरे सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला था जिसके बाद उन्होंने गोवा की तरफ से खेलने का फैसला किया।बता दें,अर्जुन इस वक्त जेपी अत्रे टूर्नामेंट खेल रहे हैं। हाल ही में अर्जुन की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वो क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग लेते हुए दिख रहे थे। उन्हें अगले सीजन में गोवा की तरफ से खेलने का मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। यही वजह है कि वो सीजन से पहले तैयारियों में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।