एजाज पटेल ने डोनेट की '10 विकेट' लेने वाली गेंद, भारत के इस म्यूजियम में रखी जायेगी

एजाज पटेल 10 विकेट लेने वाले टेस्ट इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने(Photo - ANI)
एजाज पटेल 10 विकेट लेने वाले टेस्ट इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने(Photo - ANI)

भारत और न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने इतिहास रचा था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एजाज पटेल ने भारत की पहली पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम किये थे और ऐसा करने वाले वह टेस्ट इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले ने यह कारनामा करके दिखाया था। एजाज पटेल ने जिस गेंद से 10 विकेट हासिल किये थे उसे उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को डोनेट कर दिया है।

Ad

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विजय पाटिल ने एजाज पटेल के इस कार्य को सराहा है। एजाज पटेल द्वारा दी गई 10 विकेट वाली गेंद को 'प्राइड ऑफ़ द पैलेस' के तौर पर म्यूजियम में रखा और जाना जा सकेगा। उन्होंने इस सन्दर्भ में पीटीआई से कहा कि, 'उन्होंने जो वानखेड़े स्टेडियम में किया वह एक बड़ा ही कारनामा था और तथ्य यह कि उन्होंने यह कीर्तिमान हमारे ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े में किया है, जो हमें इस इतिहासकारी मैदान की हमेशा याद दिलाता रहेगा।

विजय पाटिल ने एजाज पटेल द्वारा दी गई गेंद को लेकर आगे कहा कि, 'वह बहुत ही दयालु थे। उन्होंने एक बार उपलब्धि हासिल करने के बाद हमें क्रिकेट की गेंद दी, जिससे उन्होंने उन 10 विकेटों को हासिल किया। इसलिए यह कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत महत्व देते हैं और यह हमारे एमसीए संग्रहालय में जगह का गौरव प्राप्त करेगा।' विजय पाटिल का मानना है कि म्यूजियम में इस प्रकार की चीज़े देखने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ये सभी दिग्गज खिलाड़ी मुंबई टीम से ही निकलकर टीम इंडिया के महान खिलाड़ियों में से एक बने हैं। इसके अलावा भारतीय टीम ने इसी मैदान पर 28 साल बाद क्रिकेट विश्व कप को अपने नाम किया था। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने छक्का लगाकर टीम को वर्ल्ड कप विजेता बनाया था। मैदान की जिस सीट पर जाकर वह गेंद गिरी उसे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रिज़र्व रखा है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications