KKR के खिलाड़ी ने लॉकडाउन के दौरान मास्‍क नहीं पहना, पुलिस ने लगाया जुर्माना

राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी

कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के राहुल त्रिपाठी पर कोविड-19 लॉकडाउन नियमों का उल्‍लंघन करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार को राहुल त्रिपाठी पर भारी जुर्माना लगाया। राहुल त्रिपाठी पुणे के कोंढवा क्षेत्र में कार के अंदर बिना मास्‍क पहने घूम रहे थे। कुछ दिनों पहले ही राहुल त्रिपाठी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये मास्‍क पहनने के महत्‍व को समझाया था।

Ad
Ad

त्रिपाठी ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्‍व किया था। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में वो महाराष्‍ट्र के लिए खेलते हैं। पुणे पुलिस की एक टीम बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोंढवा क्षेत्र का निरीक्षण कर रही थी।

बता दें कि महाराष्‍ट्र के कोविड-19 लॉकडाउन दिशा-निर्देशों के मुताबिक लोग भले ही कार के अंदर हो, तो भी उन्‍हें मास्‍क पहनना अनिवार्य है। पुलिस के मुताबिक दोपहर में राहुल त्रिपाठी कोंढवा के खादी मशीन चौक में कार चलाते हुए नजर आए।

कोंढवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सरदार पाटिल ने कहा, 'क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी ने मास्‍क नहीं पहना था और लॉकडाउन के दौरान बिना किसी कारण के कार ड्राइव कर रहे थे। उनकी कार में कुछ और लोग भी बैठे थे।' पुलिस ने कहा कि त्रिपाठी को 500 रुपए जुर्माना भरने को कहा गया। क्रिकेटर ने जुर्माना भरा और उसकी रसीद भी प्राप्‍त की।

पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर संतोष ने कहा कि जब पुलिस ने क्रिकेटर को रोका तो उनके चेहरे पर मास्‍क नहीं था। संतोष ने कहा, 'चेक प्‍वाइंट पर हम देखा कि एक आदमी कार में बिना मास्‍क के घूम रहा है। जब हमने उसे रोका, तो उसने कहा कि वो जानी-पहचानी हस्‍ती है। हमने उसने कहा कि आपने नियम का उल्‍लंघन किया है और जुर्माना भरना पड़ेगा तो वह मान गया और 500 रुपए का जुर्माना भरकर चला गया।'

आईपीएल 2021 में राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन

राहुल त्रिपाठी ने निलंबित आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए अच्‍छा प्रदर्शन किया था। त्रिपाठी ने टॉप ऑर्डर में कुछ दमदार पारियां खेलकर अपनी साख बनाई। त्रिपाठी ने अपने स्‍कूप शॉट से फैंस का दिल भी जीता। राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल 2021 में 7 मैचों में 1 अर्धशतक की मदद से 187 रन बनाए थे। वैसे, राहुल त्रिपाठी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 52 मैच खेले और 6 अर्धशतकों की मदद से 1175 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications